राशन दुकान की आड़ में बेच रहे अवैध शराब
डोंगरीपालीथाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के राशन दुकानों में अवैध शराब बेची जा रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस इन पर कार्रवाई करने में रुचि नहीं ले रही है। आबकारी विभाग भी दूरी अधिक होने का हवाला देकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ ले रही है।
जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर स्थित डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बसे दर्जनों गांवों में अवैध शराब बिक्री जमकर हो रही है। महुआ शराब किराना दुकान की आड़ में बेची जा रही है। अंग्रेजी शराब की सप्लाई ओडिसा से हो रही है। इस अवैध कारोबार से माफिया जहां नोट कमा रहे हैं, वहीं गांवों के मासूमों को शराब की लत लग रही है। इससे गांवों की शांति व्यवस्था बिगड़ रही है। ग्रामीणों की माने तो लगातार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही। गांव में शराब खुलेआम बेची जा रही है।
इनगांवों में बिक रहा अवैध शराब -डोंगरीपाली थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हटटापाली के आश्रित ग्राम मंजूरपाली, छिंदपतेरा, करपी ग्राम पंचायत के करपी, टेकापत्थर, मौहापाली, खम्हरिया पंचायत में खम्हरिया, कमलापानी, अकबरटोला, करनपाली ग्राम पंचायत के पड़कीडीपा और पड़कीपाली, झाल ग्राम पंचायत, कालाखूंटा ग्राम पंचायत सहित आसपास के दर्जनों गांवों में शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से चल रहा है।
ओड़िशा से ला रहे शराब
येगांव ओड़िशा बार्डर से सटे हुए है, जहां ओड़िशा के बरगढ़ जिले के सोहेला से भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे है। दरअसल, यहां से एक भी पुलिस चौकी या थाना नहीं है। जंगलों की रास्ते से ग्रामीण अपने घरों तक यहां से आसानी से शराब खरीद कर लाते है, वहीं छत्तीसगढ़ की अपेक्षा ओड़िशा में शराब की कीमत सस्ती होती है। लिहाजा वहां से कम कीमत में खरीद कर लाते है और अधिक दामों में राशन दुकानों की आड़ में अवैध शराब बिक्री कर रहे है। इससे ग्रामीण क्ष्ेत्र में कम उम्र में लोगों को शराब पीने की लत लग जा रही है।
पंचायत में बैठक लेकर दी नसीहत, फिर भी नहीं मान रहे माफिया
सूत्रोंकी माने तो चंद शराब माफियाओं की वजह से सिर्फ गांव का माहौल बिगड़ रहा है, बल्कि गांवों में मारपीट, चोरी जैसी घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। लिहाजा पिछले दिनों अवैध शराब बिक्री से तंग चुके ग्राम पंचायत हटटापाली में एक बैठक बुलाई गई जिसमें शराब माफियाओें को बुला कर स्पष्ट रुप से चेताया गया कि