- Hindi News
- 25 उद्योगों पर ढाई महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
25 उद्योगों पर ढाई महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
आवंटन से अधिक रकबे पर किया कब्जा
लघुउद्योग संचालित करने के लिए शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया मंे डीआईसी द्वारा आवंटित भूमि से बड़े भूखंड पर कब्जा करने वाले 25 उद्योग संचालकों को नोटिस दिए जाने के बाद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। रसूखदारों से जुड़े मामले में विभाग पुन: जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है।
करीब दो साल पहले लघु उद्योग संचालित करने के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र द्वारा चक्रधर नगर इंडस्ट्रीयल एरिया में दर्जनों लोगों को कम ब्याज दर स्टाम्प शुल्क में छूट देते हुए जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन आवंटित कुल रकबे से लगभग 55 हजार वर्गफुट अधिक जमीन पर 25 लोगों द्वारा कब्जा किया गया। ऐसा नहीं होने पर कुछ अन्य आवेदकों को यहां जमीन आवंटित की जा सकती थी। कुछ माह पूर्व इस संबंध में शिकायत के बाद निगम, नजूल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यहां नापजोख कर बड़े अनाधिकृत तौर पर भूखंड पर कब्जा किए जाने को लेकर नोिटस िदया गया था। नोटिस को ढाई महीना बीत जाने के बाद भी आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ जानकार मानते हैं कि इसमें कुछ अन्य लोग भी हैं जिन्होंने आवंटित भूमि से बड़े रकबे पर कब्जा किया है लेकिन उनकी जांच नहीं की गई है। आवंटन को लेकर शुरू से विवादों में रहा डीआईसी इस मामले में दोबारा जांच करने की बात भी कह कर पल्ला झाड़ रहा है।
उद्योग की जगह बन गए मकान
खासबात तो यह है कि इन 25 उद्योगों संचालकों को जमीन लघु उद्योग संचालित करने के लिए जमीन कम कीमत स्टाम्प शुल्क में छूट देते हुए आवंटित की गई थी। मगर इनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उद्योग स्थापित करने के बजाय यहां मकान बना कर रहने लगे हैं लेकिन ऐसे लोगों पर डीआईसी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
उन्हें नहीं मिलती मोहलत
ढाईमहीनों पूर्व नोटिस दिए जाने के बाद भी बड़े रकबे पर कब्जा करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा सौभाग्य सभी लोगों को आमतौर पर नहीं मिलता है। कुछ दिनों की मोहलत के बाद बेजा कब्जा हटाया जाता है। यहां मामला रसूखदारों से जुड़ा होने के कारण डीआईसी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
^ नोटिस दिए जाने के बाद कुछ लोगों ने अपना पक्ष रखा था। इसके बाद एक बार पुन: नापजोख कराया जाएगा। रिपोर्ट कलेक्टर साहब को सौंपी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' जेएसनेताम, महाप्रबंधकडीआईसी
पटेल इंडस्ट्रीज 11