पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को दे रहे प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी

छात्रों को दे रहे प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायतचुपचाप वापस ले लो, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। अभी तुम्हारा समय है, लेकिन जांच होने से मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। शिकायत वापस नहीं लिए तो प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर मिलेगा, प्रजेंट को ऐबसेंट में बदल दूंगा। परीक्षा नहीं दे पाओगे, तुमको ही परेशानी होगी।

यह धमकी इन दिनों अधिक फीस लेने छात्रवृत्ति राशि गबन करने के मामले में फंसे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोंदा के प्राचार्य रामभरोस पटेल दे रहे हैं। शिकायत करने वाले छात्र उसकी इस धमकी से परेशान हैं। इधर मामले की जांच कर रहे सरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पटेल को जांच टीम से हटा दिया गया है। अब जांच नए सिरे से शिक्षा विभाग के सहायक संचालक के नेतृत्व में होगी। बरमकेला ब्लाक के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बोंदा के प्राचार्य रामभरोस पटेल पर 21 सौ रुपए एडमिशन फीस लेकर 6 सौ रुपए रसीद देने पिछले साल की छात्रवृत्ति राशि गबन का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है। इसके बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए सरिया प्राचार्य दिनेश पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम का नेतृत्व कर रहे दिनेश पटेल पर दबाव बनाया गया तो वे जांच से स्वयं हट गए।

अब शिक्षा विभाग के सहायक संचालक के नेतृत्व में इस पूरे मामले की जांच होगी। उधर, प्राचार्य रामभरोस पटेल खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए शिकायत करने वाले छात्रों के ऊपर दबाव बनाते हुए परीक्षा में फेल कर देने की धमकी दे रहे हैं। इससे छात्र दहशत में है। जब प्रिसिंपल रामभरोस पटेल से फोन पर चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपना मोबाइल दूसरे के हाथों में देते हुए खुद को नहीं होने का हवाला दिया।

बिगड़ा माहौल

शिकायतके बाद से स्कूल का माहौल खराब है। छात्रों को शिक्षा के बजाए धमकी मिल रही है। परीक्षा शुरू होने को हैं, ऐसे में छात्रों को रिजल्ट खराब होने का भय सता रहा है। शहर से अधिक दूरी होने के कारण छात्र-छात्र बार-बार शिकायत दर्ज कराने कलेक्टोरेट नहीं पहुंच सकते।

11 12 और 14 सितंबर को प्रकाशित खबर।

प्राचार्य और अध्यक्ष पर मारपीट करने की धमकी देने का भी लगा आरोप

पीड़ितछात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्राचार्य रामभरोस पटेल शाला विकास समिति के अध्यक्ष तुलाराम डनसेना ने छात्रों से मारपीट करने की भी धमकी दे रहा है।