पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर ने फिर उड़ाई बोलेरो

चोर ने फिर उड़ाई बोलेरो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| गोपालपुरगांव से पिछली रात अज्ञात चोर ने एक बोलेरो पार कर दी। शहर आसपास बोलेरो चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस थानों में रिकार्ड के मुताबिक लगभग 15 दिनों के भीतर ही बोलेरो चोरी का यह पांचवा मामला है। जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर निवासी सुनील कुमार पंडा का ड्राइवर पिछली रात बोलेरो क्रमांक सीजी 13 सी 8104 लेकर अपने घर गोपालपुर गया। घर के बाहर खड़ी बोलेरो सुबह गायब हो गई। ड्राइवर ने बोलेरो मालिक को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसकी सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।