पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर साहब, क्रशरों के ओवरलोड वाहन खराब कर रहे हैं हमारी सड़क

कलेक्टर साहब, क्रशरों के ओवरलोड वाहन खराब कर रहे हैं हमारी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरमकेलाब्लाक के नवघटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया है कि अवैध क्रशरों के ओवरलोड वाहन ग्रामीण इलाकों की सड़क खराब कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध क्रशरों को बंद कर भारी वाहनों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर मुकेश बंसल ने जांच करा कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पिछले दिनों नवघटा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए पीएमजीएसवाई के तहत कटंगपाली से नवघटा मार्ग का निर्माण 2009 में हुआ था। पीएमजीएसवाई की सड़कें ग्रामीणों के हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बनाई जाती हैं। वहीं इस सड़क के आसपास लगभग एक दर्जन क्रशर अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। जिनके द्वारा गिट्टी और बोल्डर्स की सप्लाई ट्रक डंपर से की जाती है। इन वाहनों में क्षमता से 20 से 40 टन ओवरलोड होता है। जिससे कमजोर गुणवत्ता वाली सड़क चंद दिनों में ही जर्जर हो जाती है। सड़क खराब होने की वजह से इन पर आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के गांवों में पढ़ने जाने वाले स्कूली बच्चों को भी इससे भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने इन अवैध क्रशरों की जांच कर तत्काल बंद करने की मांग करते हुए भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग कलेक्टर से की है।

बेरियर तो है मगर नहीं होती जांच

ओवरलोडवाहनों पर कार्रवाई करने के लिए टिमरलगा कटंगपाली में बेरियर तो बनाया गया है। मगर यहां कोयले से लोड वाहनों की जांच नहीं की जाती है। वहीं माइनिंग विभाग के अफसर भी कभी भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं करते हैं। इसकी वजह से नेशनल हाइवे सड़कों के साथ साथ पीएमजीएसवाई सड़कों पर भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं और सड़कों की हालत खराब कर रहे हैं।