- Hindi News
- निकाय चुनाव में जीत का गुर सिखाने पहुंचे प्रभारी
निकाय चुनाव में जीत का गुर सिखाने पहुंचे प्रभारी
जिला निकाय चुनाव प्रभारी यादव एवं बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी
रायगढ़|नगरीयनिकाय चुनाव में जीत के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं प्रभारी सचिव विवेक बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को अावश्यक टिप्स दिए। चुनाव प्रभारी श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाना है और अपने-अपने वार्डो में वोटर लिस्ट का आवश्यक उसमें की गई गलतियों तथा छूटे हुए नामों को जुड़वाने के लिए मतदान केन्द्रों में जाए।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर जनता को जोड़े और अधिक से अधिक सदस्य बनाए। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है तथा कांग्रेस के प्रति झुकाव है।
इसे बरकरार रखना है। सभी कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी के लिए कार्य करें, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित होगी। प्रभारी सचिव विवेक बाजपेयी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर सभी से राय जाना और आगामी निकाय चुनाव जीत सुनिश्चित करने के गुर सिखाए। कार्यकर्ताओं को विधायक उमेश पटेल एवं पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया ने संगठन के एकता का पाठ पढ़ाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए संगठित होकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की।