- Hindi News
- महिला कांस्टेबल की हत्या, आराेपी स्कूटी लेकर फरार
महिला कांस्टेबल की हत्या, आराेपी स्कूटी लेकर फरार
सिटीकाेतवाली में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल की हत्या अज्ञात आरोपियों ने कर दी। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पुराने पुलिस लाइन कांस्टेबल के शासकीय क्वार्टर में हुई। युवती की हत्या सिर पर हमलाकर और गला रेत कर की। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरमुड़ा निवासी ज्योति पटेल 24 वर्ष कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थी। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे युवती के मकान का दरवाजा खुला था। पड़ोसियों के बच्चों ने युवती के कमरे में खून से लथपथ अर्द्ध नग्न अवस्था में उसके बेड पर देखा। युवती के परिजन ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। आरोपी युवती के घर से स्कूटी, मोबाइल, रुपए जेवरात भी साथ ले गए।
सिर पर हमला कर गला रेता