पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बघनपुर धनागर के 105 खाते निरस्त, 330 खाते जांच के दायरे में

बघनपुर-धनागर के 105 खाते निरस्त, 330 खाते जांच के दायरे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनटीपीसीमें भूमि अधिग्रहण में जमीन का असंबद्ध बंटवारा में करोड़ों रुपए घोटाले को अंजाम देने के बाद अब दलालों की नजर रेल कारीडोर के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन पर है।

यहां असंबद्ध बंटवारे मिलने पर कलेक्टर मुकेश बंसल के निर्देश पर तहसीलदार जेआर. शतरंज ने बघनपुर धनांगर के 100 से अधिक खातों को निरस्त कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार बघनपुर में 240 तथा धनांगर में 195 खातों का संदिग्ध बंटवारा मिला है। तहसील कार्यालय ने पहले चरण में इन दोनों गांवों के 105 खातों को निरस्त किया है ,जबकि आगामी 25 से 30 सितंबर के बीच बाकी बचे खातों की जांच करके असंबद्ध बंटवारे की पुष्टि होने पर संबंधित खातों को निरस्त किया जाएगा। सूत्र बताते है कि रेल कारीडोर के लिये भूपदेवपुर क्षेत्र के भी कुछ खातों की जांच चल रही है। जांच के दायरे में रखे गये दोनों गांवों के सभी 435 खातों को निरस्त किया जा सकता है।