स्टेट बैंक से शिकायत है तो करें मैसेज
रायगढ़| स्टेटबैंक ऑफ इंडिया की किसी ब्रांच में आपका कोई काम नहीं हो रहा है। पासबुक में एंट्री नहीं हो रही है या अन्य कोई शिकायत है तो अंग्रेजी में unhappy लिखकर 8008202020 पर मैसेज भेज दें। इसके बाद स्टेट बैंक के हैड ऑफिस से आपके मोबाइल पर कॉल आएगा। तब आप अपनी शिकायत दर्ज करवा दीजिए। इसके बाद संबंधित ब्रांच के कर्मचारी आपके काम को गंभीरता से निपटाएंगे।