आज आईटीआई में प्लेसमेंट शिविर
रायगढ़| जिलेके युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का अायोजन 18 सितंबर की सुबह 10 बजे आईटीआई में किया जाएगा। कैम्प में निजी संस्थानों द्वारा आवेदकों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कैंप में मोनेट कोल माइंस, सिनर्जी कंसल्टेंट, एचडीएफसी श्री राम फाइनेंस, अन्नपूर्णा माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड, भारती इंफ्राटेल लिमिटेड भाग लेंगे। शिविर में आईटीआई फिटर, टर्नर मशीनिशिष्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रीजरेशन के अलावा सेल्स आफिसर, सेल्स एडवाइजर तथा फील्ड क्रेडिट आफिसर के लिए 10 वीं, 12 वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण भाग ले सकते है।