- Hindi News
- गणवेश वितरण में लापरवाही सकंुल समन्वयक निलंबित
गणवेश वितरण में लापरवाही सकंुल समन्वयक निलंबित
कलेक्टरमुकेश बंसल ने सारंगढ ब्लाक के बंजारी संकुल केन्द्र के समन्वयक उदेराम सिदार को निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई कलेक्टर ने सारंगढ के इलाके के औचक भ्रमण के दौरान ग्राम-टिमरलगा, बंजारी एवं धौराभांठा के स्कूली बच्चों के गणवेश वितरण में लापरवाही और गड़बड़ी पाए जाने पर की। हाईस्कूल बंजारी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित प्राचार्य एनएल चौहान के अवकाश आवेदन को शंकास्पद पाए जाने के कारण कलेक्टर ने उसका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने टिमरलगा एवं धौराभांठा की आंगनबाड़ी केन्द्र को बंद पाए जाने पर भी गहरी नाराजगी जताई और दोनों आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ता सहायिका को सेवा से बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। इस दौरान एसडीएम सारंगढ नीलेश क्षीरसागर, जिला शिक्षा अधिकारी मनींद्र श्रीवास्तव, जिला समन्वयक महिला एवं बाल विकास अजय शर्मा, सारंगढ जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री बंसल ने अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल टिमरलगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से गणवेश मिलने के बारे में पूछताछ की। कुछ स्कूली बच्चों को गणवेश मिलने तथा कुछ बच्चों को मात्र एक सेट ड्रेस मिलने पर कलेक्टर ने अप्रसन्नता जताई। ड्रेस वितरण में गड़बड़ी का ऐसा ही मामला बंजारी एवं धौराभांठा स्कूल में भी निरीक्षण के दौरान मिला। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संकुल समन्वयक उदेराम सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उक्त सभी शालाओं के बच्चों से उनका सामान्य ज्ञान तथा अध्ययन-अध्यापन का स्तर परखने के लिए सवाल भी पूछे। अध्ययन- अध्यापन एवं बच्चों का सामान्य ज्ञान का स्तर न्यूनतम पाए जाने पर कलेक्टर ने वहां पदस्थ शिक्षकों को शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की हिदायत दी। टिमरलगा मिडिल स्कूल के बच्चों को उनके माप का गणवेश मिलने को लेकर कलेक्टर ने शाला के प्रधान पाठक टीएस जगत को गांव के दर्जी से बच्चों की ड्रेस को उनके नाप के अनुसार ठीक कराने के निर्देश दिए। स्कूली बच्चों को जिन्हें ड्रेस नहीं मिली है। उन्हें 5 दिन में ड्रेस उपलब्ध कराने के भी निर्देश प्रधानपाठक को दिए गए। कलेक्टर ने इस दौरान जनपद पंचायत के सीईओ को लोक शिक्षण मद में स्कूलों के