10 राजस्व निरीक्षकों का ट्रांसफर
रायगढ़| कलेक्टरने जिले में पदस्थ 10 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक सरस्पति राठिया की नवीन पदस्थापना परिवर्तित शाखा भू-अभिलेख, बद्रीनाथ चौधरी को राजस्व निगम मंडल रायगढ़-1, शिवशंकर चौधरी को नजूल शाखा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह संतोष शुक्ला को राजस्व निगम मंडल बरमकेला, ब्रम्हानंद पटेल को सरिया, धरमजीत पैकरा को पुसौर 1, मोतीलाल प्रजापति को , मकसूदन प्रसाद मिश्रा को घरघोड़ा, हीरा लाल देवांगन को खरसिया एवं नूतन पटेल को राजस्व निगम मंडल घरघोड़ा में पदस्थ किया गया है।