प्रशिक्षित छात्राओं को बांटे सर्टिफिकेट
डीबीपावर द्वारा अधिग्रहित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में कलेक्टर मुकेश बंसल रायगढ़, विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने कौशल विकास योजना में दिए गए विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षित छात्राओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर मुकेश बंसल ने की। उन्होंने संस्था परिसर का पहले निरीक्षण किया एवं संस्था प्रबंधन समिति द्वारा किए गए कार्यों को सराहनीय प्रयास बताया। कलेक्टर ने दो नए व्यवसाय (कोपा एवं फैशन टेक्नालॉजी) के एफिलेशन पर खुशी जताते हुए उद्योग सहभागी एवं शासन के संयुक्त प्रयास को एक और एक दो नहीं ग्यारह की उपाधि से नवाजा। कलेक्टर ने कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए विद्यार्थियों को आगे बढ़कर प्रशिक्षण लेने के लिए उत्साहित किया।
उद्योग सहभागी डीबी पॉवर की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन एवं कौशल विकास योजना में दी जा रही ट्रेनिंग की प्रशंसा की। विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने उद्योग सहभागी डीबी पावर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के बेहतर निर्वहन के लिए अभिनंदन किया एव महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के उन्नयन में संस्था प्रबंधन समिति डीबी पावर की प्रशंसा की एवं कौशल विकास योजना में दिए जा रहे प्रशिक्षण को एक सार्थक प्रयास माना। प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में संस्था प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण मूर्ति, संजय गंजू, अनुप रॉय,पंकज कंकरवाल पार्षद मंच पर विराजमान थे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षार्थी एवं शिक्षक।
कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान करती सेंटर की छात्रा।