पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोनस का चेक लेकर भटक रहे छिछोर उमरिया के किसान

बोनस का चेक लेकर भटक रहे छिछोर उमरिया के किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारीसमिति जतरी के समिति प्रबंधक अध्यक्ष की मनमानी के कारण जतरी छिछोर उमरिया के ग्रामीणों को भुगतान के लिए बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की शिकायत कर समिति प्रबंधक का अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत जतरी में संचालित सेवा सहकारी समिति के माध्यम से उप समिति छिछोर उमरिया सहित कोतासुरा, सिहा के किसानों का धान खरीदा जाता है। इसी समिति से धान बिक्री तथा बोनस की राशि चेक दिया जाता है, मगर क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने बेचे हुए धान का बोनस चेक मिलने के एक माह बाद भी नहीं मिल पाया है और भुगतान के लिए सैकड़ों किसान समिति तथा बैंक के चक्कर काट रहे है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरपंच सिहा उमा साव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन ाया कि उप सेवा सहकारी समिति छिछोर उमरिया के क्षेत्राधीन कृषकों को द्वितीय किश्त धान बोनस का चेक मिलने के उपरांत भी राशि नहीं मिल रही है उन्हें सहकारी समिति जतरी के प्रबंधक एवं अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त चेक प्राप्त हो चुका है, किंतु संबंधित बैंक खाता मे राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण चेकों का भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। समिति प्रबंधक महेन्द्र सोनवानी एवं अध्यक्ष झसकेतन पटेल ने बोनस राशि के पैसों को खाते से आहरण कर गबन कर दिया है और राशि होने पर असंवैधानिक रूप से चेक जारी कर दिए है जो उनके कदाचरण की श्रेणी में आता है।

ग्रामीणों ने मामले कीजांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने से बैंक से बोनस के भुगतान दिलाने की मांग भी की है।