पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जब्त किए पटाखे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|रविवार कीरात नौ बजे पटाखे से लोड पिकअप नंबर सीजी 13 एल 0756 को देवगांव प्रतीक्षालय के पास सरिया पुलिस ने पकड़ा। पिकअप और चालक सुखलाल साहू पिता हरिराम 42 वर्ष के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में कार्यवाही की गई। रिपोर्ट में एक पिकअप पटाखे की कीमत सत्ताइस हजार आंकी गई। मामले में एक फुल लोड पटाखे की कीमत कम बताना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।

बहरहाल टीआई रामगोपाल सोनी के अनुसार उक्त एक पिकअप के पटाखे को सत्ताइस हजार का बताकर मामला दर्ज कर लिया है।