बाइक सवारों से लूटपाट
रायगढ़|चन्द्रपुर मांचन्द्रहासिनी मंदिर से दर्शन कर बाइक से लौट रहे दो युवकों को चार लूट लिया। छोटे नावापारा निवासी कमलेश नायक एवं दोस्त रोहित निषाद कोर्रा सरिया निवासी मां चन्द्रहासिनी दर्शन कर 28 सितम्बर को शाम पांच बजे जैसे ही विश्वासपुर मोड़ कुदरगढ़ी जाने के रास्ते पर पंहुचे वहां बैठे जागेश्वर, संजय, संतू एवं कोन्दा ने दोनों सवारों को रास्ते में रोककर उनसे एक मोबाइल एवं पांच हजार रुपए मारपीटकर लूट लिया।
घटना के बाद दोनों दोस्त ने लुटेरों के संबंध में जानकारी हासिलकर 29 सितम्बर को सरिया थाने में नामजद रिपोर्ट करवाई।