- Hindi News
- परिजन ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप
परिजन ने प्रेमी पर लगाया हत्या करने का आरोप
रायगढ़| कापूथाना क्षेत्र के ग्राम आमाडोल में 3 दिन पहले 26 सितंबर की सुबह हरिजन युवती के पेड़ पर लटकती संदिग्ध लाश मिलने के मामले में नया मोड़ गया है।
मृतका के परिजन ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर मृतका के कथित प्रेमी द्वारा जबरन उसे उठाकर ले जाने, उससे दुष्कर्म करने और हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई। 26 सितंबर की सुबह कापू थानान्तर्गत ग्राम बालकपोडी के पास मोड़ पर पेड से लटकती एक युवती की संदिग्ध लाश पाई ग्ई थी। बाद में उसकी पहचान गांव की ही रहने वाली होलिका चौहान के रूप में की गई, मगर पुलिस ने इस मामले में मृतका के माता-पिता परिजन का बयान तक दर्ज करना जरूरी नही समझा और मामला पूरी तरह संदिग्ध होनें के बावजूद मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करने प्रकरण को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, यहां तक की पुलिस ने इस मामले में कोई पतासाजी भी नही की,जिससे क्षुब्ध होकर मृतका के माता-पिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि गत 25 सितंबर को शाम 4 बजे प्रदीप श्रीवास बाइक लेकर घर आया एवं पुत्री होलिका चौहान को बाइक में जबर्दस्ती उठाकर ले गया। परिवार वाले उसे खेाजते फिरते रहे एवं कापू पुलिस को भी मोबाइल से सूचना दी। फिर दूसरे दिन सुबह 26 सितंबर को सुबह स्कूल मोड के पास उसकी लाश पेड़ पर टंगी मिली। घटना की सूचना कोटवार ने पुलिस को दी। प्रदीप श्रीवास के दो अन्य साथी तिनशु एवं आशीष रात में उनके घर आकर यह बताया कि प्रदीप एवं होलिका के बीच आम पेड़ के पास झगडा हो रहा था। लाश को पंचनामा बनाकर पीएम के लिए धरमजयगढ़ भेजा गया किंतु उस मृतका की मां रनमेत चौहान ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गये आवेदन में अपनी पुत्री के कथित प्रेमी पर घर से जबरन उठा ले जाने, उसका दुष्कर्म करने तथा बाद में उसकी हत्या करके पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की गुहार लगाई है।