पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोरम में जज की नियुक्ति के लिए सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिवक्ता संघ ने फोरम में जज की नियुक्ति के लिए सीएस विवेक ढांड को ज्ञापन सौंपा है। जिला उपभोक्ता फोरम में बीते 8 महीनों से अध्यक्ष का पद खाली होने के कारण मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है और लोगों को शिकायतों के निपटारे की जगह अगली तारीख मिलने का हवाला देकर संघ ने अध्यक्ष की जल्द से जल्द नियुक्ति करने की मांग की है।

जिला उपभोक्ता फोरम में जून महीने के बाद से छाई वीरानी खामोशी के लिए अब अधिवक्ता संघ सामने आया है। फोरम के पिछले अध्यक्ष सनमान सिंह के रिटायरमेंट के बाद अब तक किसी दूसरे जज की अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति नहीं हो सकी है और जज के नहीं होने से मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसी मामले को लेकर बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ ने सीएस विवेक ढांड को भी ज्ञापन सौंपा है। अब तक केबल अापरेटर द्वारा सेट टाप बाक्स के लिए वसूले जाने वाले ज्यादा पैसे का विरोध कर रहा अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार की शाम चीफ सेक्रेटरी से मिला और जिले में अधिवक्ताओं को फोरम में सुनवाई नहीं होने से हो रही परेशानी से अवगत कराया। संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं सचिव राजेन्द्र पांडेय के साथ अन्य पदाधिकारियों ने सृजन भवन में चीफ सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपकर बताया गया कि, सरकार द्वारा एक ओर जागो ग्राहक जागो अभियान चलाया जा रहा है और लोगों में जागरूकता लाने के लिए सरकार दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है लेकिन जिले में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने वाला फोरम ही पिछले 8 महीनों से सुना पड़ा है और लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की जगह पेशी की अगली तारीख मिलती जा रही है। वकीलों की मांग पर सीएस ने भी जल्द से जल्द नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया है।

बढ़ रहे लंबित प्रकरण
जून महीने के बाद से अब तक के आंकड़ों पर नजर डाले फोरम में करीब 110 नए केस सामने आए हैं और पुराने लंबित केस को मिलाकर यह आंकड़ा 190 से ज्यादा है। ऐसे में हर रोज किसी ना किसी केस की सुनवाई की तारीख होती है लेकिन फोरम के लिए जज की नियुक्ति नहीं हो पाने से उपभाेक्ताओं को सुनवाई नहीं हो रही है।

मांग
खबरें और भी हैं...