पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • नागपुर जीआरपी को चकमा देकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

नागपुर जीआरपी को चकमा देकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर जीआरपी को चकमा देकर भागने वाला आरोपी को रायगढ़ जीआरपी ने ढूंढ निकाला है। मामले की शिकायत के बाद से आरोपी की तलाश निरंतर जारी थी। छानबीन के दौरान उसकी मौजूदगी पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिली। जिसके बाद आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने बुधवार को टीम रवाना कर दी गई है।

12 जनवरी को पश्चिम बंगाल से नागपुर ले जाते समय जीआरपी को आरोपी चकमा देकर भाग निकाला था। आरोपी राउरकेला निवासी पर ग्यासुद्दीन पिता मोहम्मद याकूब उम्र 40 वर्ष पर कुछ साल पहले नागपुर स्टेशन में पीड़ित द्वारा चोरी का प्रकरण दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से नागपुर जीआरपी को आरोपी की तलाश थी। वहीं 10 जनवरी को उन्हें सूचना मिली की आरोपी पश्चिम बंगाल में आपने रिश्तेदारों के रह रहा है। जिसके बाद नागपुर से उसे पकड़ने टीम रवाना भेजा गया। जिनके द्वारा उसे गिरफ्तार कर नागपुर लाया जा रहा था। इसी बीच झारसुगड़ा व रायगढ़ स्टेशन के बीच जवानों की आंख लग गई। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी फरार हो गया। वहीं आंख खुलने के बाद हरकत में आए जवानों ने उसे ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी शिकायत 12 जनवरी की शाम रायगढ़ जीआरपी में दर्ज कराई। जिसके बाद नागपुर और रायगढ़ जीआरपी ने संयुक्त रूप से आरोपी की खोजबीन शुरू की। जिसमें आरोपी को पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिली। जिसे पकड़ने के लिए बुधवार को टीम भेजी गई है।



00 डेढ़ साल में दूसरा मामला

डेढ़ साल पहले हूजी का दुर्दांत आंतकवादी बंगाल पुलिस को चकमा देकर रायगढ़ खरसिया के बीच भाग निकला था। जिसकी तलाश न तो जीआरपी और न ही बंगाल पुलिस के जवान अबतक कर सके हैं। ऐसे में उसी तरह का दूसरा मामला सामने आने के बाद जीआरपी की मुश्किलें बढ़ गई थी, लेकिन उन्होंने आरोपी को माह भर के भीतर ही ढूंढ निकाला।

रायगढ़ में होगी सुनवाई
नागपुर जीआरपी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने के आरोप में धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज किया है। जिसकी सुनवाई पहले रायगढ़ न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष होगी। उसके बाद उसे नागपुर भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...