पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • अब रायगढ़ की मितानिनों ने प्रोत्साहन राशि पाने के लिए खोला मोर्चा

अब रायगढ़ की मितानिनों ने प्रोत्साहन राशि पाने के लिए खोला मोर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | अब तक चुप्पी साधने वाली रायगढ़ की मितानिनों ने अब प्रोत्साहन राशि को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दो सौ से भी अधिक संख्या में कलेक्ट्रोरेट पहुंची मितानिनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप प्रोत्साहन राशि दिलाने की फरियाद की है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने से लेकर उनकी जांच और नवजात शिशुओं की देख रेख के अलावा घर घर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी देने जैसे मितानिनों करती है। खासकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को प्रचार प्रसार भी उन्हीं के जिम्मे है। बावजूद उसके अब तक प्रोत्साहन उन्हें नहीं दी गई है। इसी कार्य की वजह से उनके परिवार का गुजर बसर निर्भर करता है। प्रोत्साहन राशि के अभाव में उन्हें कार्य करने में काफी दिक्कतें आ रही है।

खबरें और भी हैं...