पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पॉकेटमार को किया जीआरपी के हवाले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | टिकट काउंटर के नजदीक घात लगाए खड़ा एक पॉकेटमार रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसकी यात्रियों ने पहले जमकर धुलाई की फिर जीआरपी के हवाले किया। जीआरपी को आरोपी के पास से यात्री का पर्स भी बरामद हुआ है। बहरहाल जीआरपी मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रेलवे स्टेशन में चाेरी और पॉकेटमारी पर लगाम लगाने जीआरपी की मुस्तैदी भी अब काम नहीं आ रही है। बुधवार टिकट काउंटर के नजदीक पॉकेटमारी के कारनामे को अंजाम देने वाले आराेपी संतोष उर्फ बिल्लू यादव पिता चैतराम यादव निवासी ओडिसा संबलपुर की यात्रियों ने जमकर पिटाई की। वह टिकट काउंटर के समीप यात्री को अपना शिकार बना रहा था। पहले उसने एक यात्री की पर्स निकाला फिर दूसरे यात्री की जेब में हाथ डाला तो यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। यात्रियों ने मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना जीआरपी को लगी जिसके बाद जवानों ने आरोपी को पकड़ का थाने लाया गया, जहां तलाशी के दौरान उसके पास से एक और यात्री का पर्स मिला। जिसे पुलिस ने संबंधित यात्री को वापस लौटा दिया है। जीआरपी के मुताबिक पकड़ा गया संतोष आदतन पॉकेटमार है। उसे पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा जा चुका है।

मामले में जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं आरोपी से उसके साथियों के पूछताछ कर रही है। ताकि पॉकेटमारी के प्रकरणों पर लगाम लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...