पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • एमएचआरडी सीधे सुनेगा छात्रों के स्कॉलरशिप संबंधी शिकायतों को

एमएचआरडी सीधे सुनेगा छात्रों के स्कॉलरशिप संबंधी शिकायतों को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| आप कॉलेज स्टूडेंट्स हैं और आपको ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) या यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की ओर से स्कॉलरशिप मिलती है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगर आपको स्कॉलरशिप, फैलोशिप और स्टायपेंड समय पर नहीं मिल रहा तो अब मिनिस्ट्री आॅफ एचआरडी में सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी ने वेबसाइट पर नया कॉलम शुरू किया है। इसमें स्टूडेंट्स अपनी शिकायत वेबसाइट www.mhrd.gov.in पर सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी की यह पहल स्टूडेंट्स को समय पर स्कॉलरशिप, फैलोशिप अौर स्टायपेंड दिलाना है।

खबरें और भी हैं...