पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुछ फाइनल, अटके नामों पर प्रदेश समिति करेगी फैसला

कुछ फाइनल, अटके नामों पर प्रदेश समिति करेगी फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी नगर पंचायतों, नगर पालिका के अध्यक्ष नगर निगम के बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने बिलासपुर में संभागीय समिति की बैठक हुई।

बिलासपुर जिला भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक मंत्री अमर अग्रवाल, संगठन से पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर गुप्ता, नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी और रायगढ़ जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने संभावितों के नामों पर माथापच्ची की। संभागीय समिति की बैठक में 48 वार्डों में से लगभग 29 वार्डों के लिए प्रत्याशी तय कर लिए गए। इन नामों का औपचारिक ऐलान बाकी रह गया है।

कुछ वरिष्ठ पार्षदों की टिकट पर दिग्गजों की तकरार के बाद मामला प्रदेश चुनाव समिति को सौंपा जाएगा। बाकी नाम यहीं तय होंगे। मंगलवार के अंक में दैनिक भास्कर ने जिन संभावित प्रत्याशियों के पैनल का प्रकाशन किया था। आज संभागीय समिति की बैठक में उनमें से 70 फीसदी नामों पर मुहर लगाई गई है। नगर निगम में अगली बार कई चिर-परिचित चेहरे दिखाई नहीं देंगे। इनमें सभापति सुरेश गोयल हैं, गोयल ने टिकट नहीं मांगी और पार्टी ने दी नहीं। जिला समिति के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पार्षद अनूप रतेरिया ने वार्ड 19 से अपनी प|ी और दूसरे वार्ड से खुद के लिए टिकट मांगी थी लेकिन उनके दोनों आवेदनों पर विचार नहीं किया गया। वार्ड 17 से सभी को चौंकाते हुए कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी सलीम नियारिया के सामने बीजेपी नितिन सिंघल को मैदान पर उतार सकती है। वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद रहे अरूण कातोरे आरक्षण की जद में गए, खैर पार्टी ने उनके बदले उनकी बहन को टिकट देने का मन बनाया है।

निगम के पार्षद प्रत्याशियों के लिए बीजेपी ने जिन नामों पर सहमति बनी है उनमें श्वेता सिंह, नीता पटनायक, रोशन चंद्रा, कमल शर्मा, अर्चना लाल, अनुपम पाल, महेश शुक्ला, नितिन सिंघल, सरिता रतेरिया, शोभा शर्मा, श्रीमती सावन चौहान, श्रीमती खुलू सारथी, जया कातोरे, सीनू राव, पंकज कंकरवाल, बब्बल पांडेय, सुभाष पांडेय, सुषमा खलखो, राघवेंद्र सिंह, पदुमलाल, प्रीति पटेल, शांति समेत अन्य कुछ नाम हैं।

नगर पालिका पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी तय

खरसियानगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने कमल गर्ग, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए संजय अग्रवाल, बरमकेला नपं चंद्रकला नायक, घरघोड़ा नपं बबीता अग्