- Hindi News
- आरईएस के निलंबित सब इंजीनियर पर छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज
आरईएस के निलंबित सब इंजीनियर पर छेड़छाड़ का जुर्म दर्ज
रायगढ़| गबनके मामले में करीब 7 माह पहले ही सस्पेंड हो चुके आरईएस के सब इंजीनियर पर सहयोगी महिला सब इंजीनियर ने ही छेड़छाड़ का आरोप लगाकर इसकी शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है, जहां आरोपी सब इंजीनियर के खिलाफ धारा 354, में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश तिवारी आरईएस में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ था, उस 7 महीने पहले गबन के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। अब उस पर एक महिलाकर्मी ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।