पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 प्रतिशत ब्याज का लालच दे चिटफंड कंपनी ने लगाया चूना

25 प्रतिशत ब्याज का लालच दे चिटफंड कंपनी ने लगाया चूना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| 25प्रतिशत ब्याज का झांसा देकर ग्राहक को 50 हजार का चूना लगाने वाली कंपनी को उपभोक्ता फोरम ने फटकार लगाई है और 5 साल में भी राशि और ब्याज नहीे लौटाने पर 22 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई है और मूलधन की राशि ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। चिटफंड कपंनियों से प्रताड़ित मामलों में जिले के निवेशक अब इन्हें उपभोक्ता फोरम में लेकर रहे हैं। लोगों से ऊंचा ब्याज और कमीशन का लालच देकर मोटी रकम निवेशित करवाने वाले मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में पुसौर के विकास बंसल पिता ओम प्रकाश बंसल ने फोरम में शिकायत की थी। जिसके मुताबिक साल 2009 में फाइन इंडिया कंपनी कानपुर उप्र के नाम से एक फाइनेंशियल कंपनी ने जिले में अपने एजेंट बनाए थे। कंपनी के एक एजेंट ने विकास से 50 हजार रुपए निवेश करने पर हर माह 10 से 25 प्रतिशत ब्याज मिलने का वादा किया था और नया ग्राहक जोड़ने पर कमीशन भी दिया जाना था। जिससे आवेदक ने अपने पैसे लगा दिए लेकिन 5 साल में ना तो रकम मिली और ना ही ब्याज। जिससे विकास ने फोरम में केस दर्ज किया। जहां फोरम ने फाइन इंडिया कंपनी को दाेषी माना है और 50 हजार मूलधन को ब्याज सहित लौटाने और 20 हजार मानसिक क्षतिपूर्ति तथा 2 हजार वाद व्यय के रूप में दिए जाने का आदेश दिया है।