स्कूल में हुई सामान्य ज्ञान स्पर्धा
रायगढ़|सामान्य ज्ञानके लिए विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आर्यन वर्ल्ड स्कूल में इंटर स्कूल जीके प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें विगत दिनों संस्था द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आर्यन स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कम्प्यूटर, दूसरा टैबलेट तथा तीसरे में साइकल रखी गई थी। इसमें पहले वर्ग में आस्था प्रधान प्रथम, केशव सिंह दूसरा और रजत निगम ने तीसरा स्थान पाया है। वहीं दूसरे ग्रुप में सूरज माइती ने पहला, हिमानी चौरसिया ने दूसरा और रोहन मेहर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के इन विजेताओं को स्कूल के संस्थापक एचएल यादव एवं अतिथियों ने पुरस्कृत किया है।