हंडी चौक पर टूटी पाइप लाइन
रायगढ़| शहरके हंडी चौक में अंडर ग्राउंड केबल लगाने के दौरान निगम द्वारा हफ्ते भर पहले काम किया गया था। जिसके बाद इस इलाके की दर्जनों घरों की वाटर पाइप लाइन टूट गई थी।जिससे लोगों के घरों में विगत 4-5 दिनों से पानी नहीं पा रहा है। वार्ड के लोगों ने पार्षद और निगम में भी इसकी शिकायत की लेकिन अब तक इसका सुधार नहीं किया जा सका है और लोगों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।