शहर में दौड़ रहे भारी वाहन
रायगढ़| शहरके भीतर प्रतिबंधित मार्ग मरीन ड्राइव में रोजाना भारी संख्या में वाहन दौड़ रही है। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद माइनिंग, आरटीओ पुलिस विभाग गंभीर नहीं है। इसकी वजह से रोजाना भारी वाहन शहर के भीतर होकर गुजर रही है। इससे सिर्फ सड़कें खराब हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है। बावजूद इसके जिला प्रशासन गंभीर नहीं है।