- Hindi News
- बारह क्रशर संचालकों ने नोटिस का दिया जवाब, अब होगा वेरिफिकेशन
बारह क्रशर संचालकों ने नोटिस का दिया जवाब, अब होगा वेरिफिकेशन
खनिज अधिनियम के तहत सात बिंदु का पालन नहीं करने पर जारी किया गया था नोटिस
भास्करन्यूज|रायगढ़
सारंगढ़क्षेत्र में स्थापित 16 क्रशर संचालकों को खनिज अधिनियम का उल्लंघन करने पर माइनिंग विभाग द्वारा नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया था। इनमें 12 संचालकों ने जहां जवाब दे दिया है वहीं अब तक 4 क्रशर मालिकों द्वारा अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। अब जवाब का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई करने का दावा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
पिछले दिनों माइनिंग विभाग के अधिकारी सारंगढ़ के कटंगपाली, गुड़ेली क्षेत्र में स्थापित क्रशरों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां 16 क्रशरों में खनिज अधिनियम की भारी अनदेखी पाई गई थी। इन संचालकों के द्वारा मौके पर अनुज्ञप्ति संबंधी दस्तावेज नहीं रखा था, क्रय विक्रय का रजिस्टर व्यवस्थित नहीं था, पिट पास भी मौके पर उपलब्ध थे। जिन संचालकों के पास पिट पास उपलब्ध था उनके द्वारा कितना उपयोग किया गया था, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। कुछ क्रशरों में तो तौल मशीन भी नहीं थी। इसके अलावा भंडारण स्थल तार से फेसिंग या बाउंड्रीवाल नहीं करवाए पाए गए, क्रशरों में काम करने वाले मजदूरों के लिए चिकित्सा सुविधा भी नहीं था और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए वृक्षारोपण नहीं करवाए थे। लिहाजा खनिज खनन, परिवहन तथा भंडारण नियम 2009 का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। जवाब प्रस्तुत करने वालों ने बचने का प्रयास किया। अधिकारी जवाब मौके पर पाए गए खामियों का वेरिफिकेशन करने के बाद आगे की कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं।
नहीं देते जानकारी
माइनिंगविभाग के अफसर जब कभी भी किसी उद्योग या क्रशर संचालकों पर कार्रवाई करते है तो जानकारी देने के लिए मीडिया से बचते नजर आते है। माइनिंग अधिकारी जानकारी इंस्पेक्टर के पास होने का हवाला देते हैं तो इंस्पेक्टर अधिकारी या बाबू के पास होने की बात कहते हैं। 16 क्रशर संचालकों को नोटिस जारी करने की जानकारी देने के मामले में भी अफसर आनाकानी करने में लगे हुए थे।
इनको दिया था नोटिस
महमियामिनरल्स साल्हेओना, शुभ मिनरल्स, चंद्रहासिनी मिनरल्स बिलाईगढ़, बिंदल मिनरल्स जोधपुर, नवदुर्गा क्रशर,बाबा बैजनाथ मिनरल्स, जय माता दी क्रशर, गंगा मिनरल्स जोधपुर, बालाजी मिनरल्स कटंगपाली, प्रथम म