पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीके राजपूत ने की 3 लाख की गड़बड़ी

बीके राजपूत ने की 3 लाख की गड़बड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| आदिवासीविकास विभाग के तात्कालीन सहायक आयुक्त बीके राजपूत के खिलाफ 20 लाख रुपए गबन करने आरोप की जांच पूरी हो गई है।

जांच अधिकारी के द्वारा इसमें करीब 3 लाख रुपए रजिस्टर खरीदने में गड़बड़ी करना पाया गया है। जो रजिस्टर बाजार में अधिक से अधिक 50 रुपए में उपलब्ध हो जाता है। उसे सहायक आयुक्त के द्वारा 152 रुपए में करीब 3 हजार रजिस्टर खरीद कर छात्रावास अधीक्षकों को उपलब्ध करवाया गया है। अब आगे की कार्रवाई कलेक्टर मुकेश बंसल के द्वारा की जाएगी। पिछले महीने आजाक विभाग के तात्कालीन सहायक आयुक्त भूपेंद्र कुमार राजपूत पर हास्टल अधीक्षकों से छात्रावास मरम्मत के लिए 75 हजार रुपए चेक जारी कर उसे इंजीनियर के माध्यम से वापस लेकर मरम्मत नहीं करने और छात्रावासी बच्चों का बचत राशि का 50 प्रतिशत बीईओ से वसूली करने के साथ रजिस्टर खरीदी में सहित 20 लाख रुपए गड़बड़ी करने का आरोप लगा कर शिकायत कलेक्टर से की गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री बंसल ने जांच के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी द्वारा इस मामले में सभी आरोपों के खिलाफ जांच किया है। जांच में छात्रावासी बच्चों की राशि और मरम्मत राशि का आरोप तो निराधार निकला, परंतु रजिस्टर खरीदी में भारी गड़बड़ी करने पाया गया है। दरअसल, जो पंजी बुक बाजार में अधिक से अधिक 50 रुपए में उपलब्ध हो जाता है।

उसे श्री राजपूत ने 152 रुपए के हिसाब से खरीद कर फर्जी बिल बना कर 2 लाख 97 हजार 840 रुपए हजम कर लिए। साथ ही रजिस्टर खरीदी के लिए नियमों का भी पालन नहीं किया गया। इसके लिए निविदा बुलाया जाना था। मगर गड़बड़झाला करने के लिए तो नियम का पालन किया गया ही वास्तविक कीमत में रजिस्टर खरीदा गया।