रायगढ़ | रायगढ बॉडी बिल्डिंग संघ के तत्वाधान में स्थानीय रामलीला मैदान में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का रविवार की रात आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में प्रदेश के लगभग 20 से 25 जिलों के 75 बॉडी बिल्डर भाग ले रहें है।
देर शाम शुरू हुई इस स्पर्धा को देखने के लिये आयोजन स्थल पर खिलाडिय़ों तथा बॉडी बिल्डिंग प्रेमियों की भीड़ जुटती देखी गई।