प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचेंगे सीएम
रायगढ़ | कोसमनारा बाबाधाम में बाबा सत्यनारायण का 19वां स्थापना दिवस 16 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर भक्त माता कृष्ण-कर्मा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह भी पहुंच रहे है।तैयारी का जायजा लेने के लिए रविवार को प्रशासनिक अमला ने निरीक्षण किया।
इसके अलावा साहू समाज के जिला अध्यक्ष महेश साहू के साथ ओम साहू, लीलाधर साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता अखिल भारतीय साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय दत्त क्षीरसागर होंगे। जबकि इसके साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, कृषि मंत्री बृज मोहन अग्रवाल, पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर, महिला बाल विकास मंत्री रामशिला साहू, संसदीय सचिव सुनीति राठिया, संसदीय सचिव तोखन साहू, चंद्र शेखर साहू वित्त निगम, युद्धवीर सिंह जुदेव अध्यक्ष वेबरेग कापोरेशन, चुन्नी लाल साहू उपाध्यक्ष पि.व. प्राधि. छत्तीसगढ़ शासन, चंदू लाल साहू, सांसद, ताम्रध्वज साहू सांसद दुर्ग, लखन लाल साहू सांसद, कमला देवी पाटले सांसद भी मौजूद रहेंगे।