पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फेसबुक और ट्विटर से लेंगेे सुझाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। दरअसल रेलवे ने अपना फेसबुक और ट्विटर एकाउंट यात्रियों के बीच जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से वे अपने सुझाव और सफर व प्लेटफार्म पर होने वाली समस्याएं बयां कर सकते हैं।

इसके लिए रेलवे बिलासपुर मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों में फेसबुक और ट्विटर एकाउंट चस्पा किए गए हैं। यदि आपको रेलवे से कोई शिकायत है या फिर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप आसानी से यह काम अपने घर बैठे कर सकते हैं। इस काम में आपकी मदद करेगा सोशल मीडिया। फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी राय रेलवे के आला अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर एकाउंट चलाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका सर्वाधिक क्रेज नई पीढ़ी के लोगों में देखने को मिल रहा है। जिसकी मदद से रेलवे अपनी सेवाओं में मौजूदा खामियों को दूर कर और बेहतर बनाने का प्रयास करेगी। इसके लिए रेलवे सभी स्टेशन में यह सूचना प्रेषित कर अधिक से अधिक यात्रियों को इससे जुड़ने की अपील कर रही है। ताकि उनके संवाद सीधे अधिकारियों तक पहुंच सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व में लोग अपनी समस्याएं या सुझाव पत्र के माध्यम से जोनल मुख्यालय के अधिकारियों को भेजते थे, लेकिन अब इस नई सुविधा के बाद वे सीधे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रख सकेंगे।

संवाद प्रभावी इसलिए हुई पहल
जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्विटर पर मैसेज मिले। जिसके बाद उन्होंने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क कर उनके लिए व्यवस्था भी कराई। जिसके अवलोकन के बात पता चला की इसके माध्यम से बनने वाले संवाद काफी प्रभावी है। जिसके बाद प्रत्येक जोन स्तर व मंडल स्तर पर यह व्यवस्था कराई गई है।

इन एकाउंट पर दे सकेंगे सुझाव
बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में हो रहे कार्यों, यात्री सुविधाओं, शिकायत व सुझाव कोई भी आम नागरिक व यात्री बिलासपुर मंडल के रेल प्रबंधक के ट्विटर एकाउंट @DRMBilaspur एवं फेसबुक एकाउंट DRM Bilaspur में दे सकते हैं। इस पर होने वाले संवाद से कार्यप्रणाली में और पारदर्शिता आएगी। इस पर आने वाले संदेशों का पर तत्काल कार्रवाई भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...