एडमिशन अपडेट- टेरी यूनिवर्सिटी ने जारी किया सस्टेनेबल प्रोग्राम का आवेदन
रायगढ़ | टेरी यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली ने एमए इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रैक्टिस प्रोग्राम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें रिन्यूएबल एनर्जी, अर्बन गवर्नेंस एंड क्लाइमेंट चेंज में स्पेशलाइजेशन कराया जाएगा। कोर्स में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ लिखना होगा, साथ ही पूर्व अकादमिक रिकॉर्ड, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू देना होगा। www.teriuniversity.ac.in से कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। ऑनलाइन टेस्ट 28 मई से 29 मई तक चलेंगे। शॉर्ट लिस्ट होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट 13 जून को जारी की जाएगी।
इंटरव्यू 14 जून से 18 जून तक चलेंगे। अगस्त से कोर्स प्रारंभ होगा।