एजुकेशन अलर्ट- सीपीटी-2016 का रजिस्ट्रेशन का समय 31 मार्च तक
रायगढ़ | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से जून में हाेने वाले कॉमन प्रोफिशियंसी टेस्ट (सीपीटी)-2016 के लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक कराए जा सकते हैं। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.icai.in पर होंगे। आईसीएसआई की ओर से यह एंट्रेंस एग्जाम चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) में कॅरियर बनाने के लिए कराया जाता है। इस परीक्षा में दो सेशन में चार पेपर होते हैं। इसमें पहले सेशन में फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग व मर्केंटाइल लॉ से संबंधित 100 नंबर के सवाल पूछे जाते हैं। आईसीएआई की वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी गई है।