पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक पुलिस अब मास्क लगाकर करेगी ड्यूटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौराहों पर खड़े होकर प्रदूषण के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू रखने वाले जवानों को मार्च के पहले सप्ताह से ही परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। पुलिस विभाग जवानों को धूल और हानिकारक प्रदूषण से बचाने मास्क मुहैया कराएगा, जिससे वे वाहनों के शोर शराबे और धुआं के बीच रहकर भी बड़ी आसानी से अपने कर्तव्य का निर्वाह कर सकेंगे।

कोल व इंडस्ट्रियल धूल के साथ शहर में बड़ी संख्या में दो व चार पहिया वाहनों से हवा में प्रदूषण होता है। शोर शराबे और साइलैंसर के धुएं के बीच सुबह शाम एक ही जगह तैनात रहना किसी समस्या से कम नहीं है। लेकिन यातायात सुगम बनाने की जिम्मेदारी के चलते ट्रैफिक जवान सर्दी, गर्मी से लेकर बरसात जैसे मौसम में भी वाहनों के परिचालन को व्यवस्थित करने की कोशिशों में लगा रहता है। यही वजह है कि दिनोदिन बढ़ती परेशानियों से निजात दिलाने अब संबंधित विभाग ने भी कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बाकायदा मास्क योजना तैयार की गई है, जिसकी खरीददारी फरवरी महीने तक पूर्ण हो जाएगी, जिसके बाद मार्च से मास्क अनिवार्य कर दिया जाएगा।

ट्रैफिक जवानों को वर्तमान में ऐसे देना पड़ रहा था ड्यूटी को अंजाम।

चौराहों पर तैनात जवान पहले
मौजूदा समय में ट्रैफिक जवानों की संख्या 55 है, जिसमें से अधिकांश की ड्यूटी चौक चौराहों पर लगाई जाती है। इसलिए सबसे पहले चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क देने की बात कही जा रही है, ताकि वे प्रदूषण के बीच भी खड़े होकर वाहनों को सही दिशा में दिशा प्रदान कर सके।

क्यों जरूरी मास्क
प्रति 1 घंटे में- 4 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मी. कार्बन मोना ऑक्साइड, अमोनिया प्रतिदिन 4 सौ माइक्रोग्राम/क्यूबिक मी., सल्फर डाई आक्साइड रोजाना 80 माइक्रो ग्राम, क्यूबिक मी., इसी तरह नाइट्रोजन ऑक्साइड 80 माइक्रोग्राम, क्यूबिक मी. और ओजाेन प्रति घंटे में 180 माइक्रोग्राम क्यूबिक मी. होना चाहिए। लेकिन शहर में जिस तरह से मानक स्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, उससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। लिहाजा बचाव के लिए मास्क उचित उपाय माना जाता है।

प्रदूषण से जवानों को बचाने मार्च से मास्क अनिवार्य किया जा रहा है। इसके लिए चौराहों पर तैनात जवानों से इसकी शुरूआत की जाएगी। \\\'\\\' शिवचरण सिंह चौहान, डीएसपी ट्रैफिक

खबरें और भी हैं...