पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • मनरेगा में समय पर नहीं भर रहे मस्टररोल भुगतान का नहीं मिल पा रहा अंदाजा

मनरेगा में समय पर नहीं भर रहे मस्टररोल भुगतान का नहीं मिल पा रहा अंदाजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | जिले में मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यो में समय पर मस्टर रोल नहीं भरे जा रहे हैं। मस्टर रोल में एमआइएस एंट्री नहीं हो पाने से भुगतान की जाने वाली मजदूरी का सही तरीके से आंकलन नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण अपर मुख्य सचिव एमके राउत ने 1 हफ्ते की मोहलत देकर एमआइएस की एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। रिकार्ड के अनुसार पूरे राज्य में इस मामले में रायगढ़ के आंकड़े खराब हैं आैर प्रदेश में 15 दिनों से ज्यादा विलंब वाले मस्टररोल की संख्या में रायगढ़ का तीसरा स्थान है। जिले में 1 लाख 30 हजार 754 मस्टर रोल जारी किए गए हैं लेकिन इनमें से वर्तमान में 88 हजार 602 ही भरे जा सके हैं और 35 हजार से ज्यादा मस्टर रोल में एमआइएस की एंट्री होनी बाकी है। जिसके कारण मनरेगा में संभावित मजदूरी के लिए सहीं तरीके से आंकलन नहीं हो पा रहा है और केन्द्र सरकार से समय पर मजदूरी भुगतान के लिए प्रस्ताव बनाने में दिक्कतें अा रही हैं।

खबरें और भी हैं...