पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेलर की चपेट में आकर जेपीएल कर्मी की मौत, एक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात वाहन की ठोकर से मादा भालू की मौत
कुत्ते ने भौंका तो युवक झाड़ियों के पीछे देखने गया, हाथी ने कुचला
कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत, मर्ग कायम
शनिवार की देर रात ट्रेलर और बाइक के आमने सामने की भिड़ंत में जहां बाइक चालक जेपीएल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देख पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक समीपस्थ गांव टिहली रामपुर निवासी सीताराम यादव पिता विष्णु यादव उम्र 30 वर्ष जेपीएल प्लांट में कार्य करता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह दूसरी शिफ्ट में वह ड्यूटी गया हुआ था। ड्यूटी से छुट्टी मिलने के बाद उक्त फैक्ट्री कर्मचारी अपने साथ दिलीप सहिस को साथ लेकर अपनी बाइक से वापस अपने घर की ओर जा रहा था।

ऐसे में वे बाइक से अभी कारखाना के गेट नंबर 1 पर पहुंचे ही थे कि इतने में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही टेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्याशित ढंग से हुए हादसे में सीताराम पहियों के नीचे आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी ठोकर लगते ही सड़क किनारे गिर गया था, जिससे उसके सिर और हाथ पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी।

घायल की नाजुक हालत को देख पुलिस द्वारा उसे संजीवनी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। बहरहाल अनियंत्रित रफ्तार से भारी वाहन का परिचालन कर हादसे काे अंजाम देने वाले आरोपी टेलर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

नेगेटिव न्यूज सेक्शन
खबरें और भी हैं...