- Hindi News
- चांपा विधायक ने अध्यक्ष के लिए जिपं सदस्यों से की रायशुमारी
चांपा विधायक ने अध्यक्ष के लिए जिपं सदस्यों से की रायशुमारी
उत्तरी जांगड़े का सारंगढ़ जपं अध्यक्ष बनना तय
सारंगढ़जनपद पंचायत में 25 बीडीसी शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेंगे। राजनितिक गलियारो से जो खबर सामने रही है, उनके अनुसार 22 कांग्रेस समर्पित जनपद सदस्यो ने जनपद अध्यक्ष के लिए उत्तरी गनपत जांगड़े के नाम पर मुहर लगा दिया है। इसके कारण से जनपद अध्यक्ष का चुनाव अब सिर्फ औपचारिकता बन कर रह गया है।
जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार भरत बाई, सुधा वारे, ठंडाबाई, बोलीराम जोल्हे, ननकीदारा सिंह जांगड़े थे,परंतु प्रवास के दौरान इन सभी प्रत्याशियो में आम सहमति बन गई हैं और उत्तरी गनपत जांगड़े का अध्यक्ष बनाना कांग्रेसियों ने तय कर लिया। सदस्यों में भाजपा समर्थकों की संख्या मात्र 2 हैै, जबकि कांग्रेस सर्मथित उम्मीदवारों की संख्या लगभग 22 है। कांग्रेस के समर्थक जनपद सदस्यो के संख्या 13 को प्राप्त कर लिया जिसके बाद धीरे से 22 की संख्या में पहुॅंच गई। कांग्रेसी नेता घनश्याम मनहर, सूर्य तिवारी के निर्वतमान जनपद उपाध्यक्ष के साथ लगभग 22 जनपद सदस्यो को सैर सपाटे के लिए ले जाकर राजनितिक संदेश प्रदान कर दिया कि सारंगढ़ जनपद में कांग्रेस का कब्जा होकर रहेगा। पुरी मे 10 फरवरी तक सभी जनपद सदस्यों के बीच एक-एक कर नाम फाइनल करने की स्थिति नहीं बनने पर टास का सहारा लिया गया। सू़त्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनपद सदस्योे ने आपसी राय मशवरा कर एक नाम पर सहमति नही बनने पर अध्यक्ष पद के दो प्रमुख दावेदारो को ही एका करने की योजना को अमलीजामा पहनाया। इस फार्मूला के तहत दोनो प्रमुख दावेदार द्वारा अपना अपना दावा सामने रखा गया। धन, बल और संख्या बल दोनो मे ही दोनो दावेदारो के द्वारा कोई झुकाव नही होते देखकर अंत में निर्णय टास के द्वारा निकालने का फैसला लिया गया जिसका सभी ने समर्थन किया। 22 जनपद सदस्यों और आधा दर्जन कांग्रेसी नेताओ की उपस्थिति में किया गया टास में फैसला उत्तरी गनपत जांगड़ं पक्ष मे आया है।
अरूण बनेंगे दुबारा उपाध्यक्ष
कांग्रेसीटीम द्वारा अध्यक्ष का नाम तय करने के साथ ही साथ राजनितिक विश्लेषकों के अपेक्षा के अनुरूप पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरूण मालाकार का नाम दुबारा उपाध्यक्ष पद के लिए तय कर ली गई है, चुनाव की औपचारिकता आज पूरी की जायेगीं।
आज जनपद अध्यक्षों का होगा चुनाव
वहींशुक्रवार को जिले के 9 ब्लाकों में जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। वोटिंग जनपद सदस्य करेंगे। सभी ब्लाकों में 209 जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सदस्य अपने अपने जनपदों के लिए एक एक अध्यक्ष का फैसला करेंगे। जनपद अध्यक्षों के लिए भी कांग्रेस बीजेपी के सदस्य आगे है। हालांकि दोनों ही पार्टियों को अध्यक्ष बनाने के लिए निर्दलीय सदस्यों की आवश्यकता पड़ेगी। जोड़ तोड़ पहले ही कर लिया गया है। दोनों ही पार्टियों द्वारा अध्यक्ष बनाने का दावा किया जा रहा हैं। बहरहाल जनपद अध्यक्ष के लिए वोटिंग संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।