पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • राजनैतिक सौहार्द्र का वातावरण बिगाड़ रही भाजपा: पाठक

राजनैतिक सौहार्द्र का वातावरण बिगाड़ रही भाजपा: पाठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को यहां पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, खरसिया विधायक उमेश पटेल एवं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया ने शाम को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, भाजपाई पूरे देश में राजनैतिक सौहार्द्र के वातावरण को खराब कर रहे हैं। यहां तक कि केंद्रीय स्तर के नेता व मंत्री जिस प्रकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ ओछी बयानबाजी कर रहे हैं, वह शर्मनाक है।

श्री पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही भाजपा शासित राज्यों में सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। विपक्षी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में यह परिपाटी ठीक नहीं है। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि पहले रायगढ़ व जशपुर एक ही जिला था। वे जशपुर जिले के कांग्रेसियों के संघर्ष को बहुत नजदीक से समझते हैं। उन्होंने यहां के सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे लगातार संगठन को मजबूत बनाने का काम करते हुए पार्टी का कार्य करते रहे हैं। साथ ही कांग्रेस की नीतियों व उपलब्धियों के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव में पहुंचाए। वहीं धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी एकजुटता से पार्टी का कार्य करते रहें। कार्यकर्ताओं के साथ पूरी प्रदेश कमेटी और सभी कांग्रेस विधायक साथ खड़े हैं। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस प्रवेश किए युवक।

20 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश किया
कार्यक्रम में आप पार्टी के जशपुर ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा, बीजेपी सदस्य गुलाम गौस अंसारी, पत्रकार महेश साहू, सूरज रामपाल, सतीष भगत, सुबोध विश्वकर्मा, विशाल राम, गोलू अंसारी, विशाल कुमार, दीपक राम, अनूप दास, शाहरुख खान, इरफान अंसारी, रामकुमार भगत, मोहसीन खान, तौकिर अंसारी, आफ़ताब खान, सौफी कुरैशी, रोहित भगत, रमजान खान ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, खरसिया विधायक उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, जिला कांग्रेस सचिव कुलविंदर सिंह भाटिया के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। इन युवाओं ने जिला मीडिया सेल अध्यक्ष सूरज चौरसिया की अगुवाई एवं जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल के मार्ग दर्शन में कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर श्री चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस प्रवेश कराने का अभियान चलता रहेगा जब तक कि जशपुर जिला बीजेपी मुक्त जिला न बन जाए।

बैठक
खबरें और भी हैं...