पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • माझापारा स्कूल के बच्चों ने किया चक्रधरनगर स्कूल का भ्रमण

माझापारा स्कूल के बच्चों ने किया चक्रधरनगर स्कूल का भ्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन योजना के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माझापारा के बच्चों को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान माझापारा स्कूल के बच्चों ने वहां की समस्त गतिविधियों का अवलोकन किया। बच्चों से सवाल जवाब करते हुए प्राचार्य राजेश डेनियल ने बच्चों के विचार जानने की कोशिश की। उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक बातों की जानकारी देते हुए बताने कि एक अच्छे संस्थान के निर्माण में बच्चों की कितनी बड़ी भूमिका होती है। सभा को व्याख्याता रमेश शर्मा, उमेश कुमार पंडा, शैलेन्द्र कुमार नंदे एवं माझापारा के प्रधान पाठक सुरेश कुमार सोन ने भी संबोधित किया।



अंत में बच्चों को विद्यालय की प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, क्रीड़ा कक्ष का भी अवलोकन कराया गया। जहां विज्ञान की व्याख्याता रश्मि वर्मा, रश्मि पाण्डेय ने प्रयोगशाला के क्रियाकलापों की जानकारी दी और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

खबरें और भी हैं...