पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केकी बार के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विस्थापन करते समय दोनों गेट खोलने दिया था आश्वासन

भास्कर न्यूज | रायगढ़

स्टेशन चौक के व्यापारियों ने केकी बार संचालक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यवसायिक काम्पलेक्स के दूसरे गेट को खोलने की मांग कर रहे कारोबारियों ने व्यवसाय प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है, साथ ही विस्थापन से पहले दोनों गेट खोलने संबंधी वादा भी याद दिलाया है।

व्यवसायिक काम्पलेक्स में शिफ्ट होने वाले व्यापारियों को काम्पलेक्स के दोनों गेट खोलने से लेकर उनके व्यवसाय को आंच नहीं आने की बात कही गई थी, लेकिन उसके बाद भी नियमों को दरकिनार करते हुए केकी बार के संचालक द्वारा बार की दीवारों को इस तरह निर्माण कराया गया है, जिससे दूसरा गेट पूरी तरह से बंद नजर आ रहा है। इस वजह से जहां व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी ओर ग्राहक भी दुकान दिखाई नहीं देने से दूर से चले जा रहे है।

इस परेशानी को लेकर कई बार दुकानदारों ने बार संचालक को दूसरा गेट के सामने से निर्माण हटाने की बात कही थी। बावजूद उसके अब तक हटाया नहीं जा सका है। इसी बात को देखते हुए व्यापारियों ने सोमवार को संचालक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दूसरा गेट खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। मांगे पूरी नहीं होने पर कारोबारियों ने आंदोलन करने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...