पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों का बकाया वसूलने बिजली विभाग ने छेड़ा महाअिभयान

करोड़ों का बकाया वसूलने बिजली विभाग ने छेड़ा महाअिभयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए सोमवार से कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई में पहले दिन कुल 169 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। कुल 59 लाख 8 हजार रुपए में कुल 71 उपभोक्ताओं से 10 लाख 65 हजार रुपए की वसूली की गई। इसके अलावा कुल 96 कनेक्शन काटे गए हैं। जिन उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई काटी गई है उन पर 30 लाख 22 हजार रुपए का बिल बकाया है।

बिजली विभाग को पूरे जिले कुल 60 करोड़ रुपए की राशि बकाया है, जिसमें केवल 16 करोड़ रुपए रायगढ़ डिवीजन एक से वसूल किए जाने हैं। विभाग को उपभोक्ताओं से मिलने वाली राशि में प्रतिमाह होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
पहले दिन की कार्रवाई के बाद विभाग उपभोक्ताओं के साथ बिलकुल भी नरमी के मूड में नहीं दिख रहा है। पहले दिन नगर के सोनमुड़ा, सोनकर पारा, बाजीराव पारा, जेल के पीछे एवं कबीर चौक के आस-पास के लगभग सभी क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में अधिकारियों द्वारा बिल की राशि भुगतान नहीं करने वालेे उपभोक्ताओं पर बिलकुल नरमी नहीं दिखाई। इस दौरान कुल 96 कनेक्शन काटे गए तो वहीं कुल 15 लोगों पर धारा 138 के तहत कार्रवाई की गई।

- गैर जमानती कार्रवाई : एेसे उपभोक्ता जिनके पहले भी प्रकरण बनाए गए हैं उन पर गैर जमानती धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस बार बिल बकाया उपभोक्ताओं को बिलकुल भी नहीं बख्शा जाएगा। विभाग पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

42 अधिकारियों की बनाई टीम : नगर के सभी क्षेत्रों से बकाया राशि वसूलने की जिम्मेदारी विभाग के कुल 42 अधिकारियों की अलग अलग टीम बनाई गई है। इसमें 2 कार्यपालन अभियंता, 10 सहायक अभियंता कुल 30 कनिष्क अभियंताओं को इस टीम में शामिल किया गया है।
- इन पर हुई धारा 138 के तहत कार्रवाई : रोशन लाल लहरे मिट्‌ठुमूड़ा राजीव नगर, हेमचरण मिट्‌ठुमूड़ा राजीव नगर, धनकुमारी बंजारे मिट्‌ठुमूड़ा राजीव नगर, दीनबन्धु सूर्यवंशी मिट्‌ठुमूड़ा राजीव नगर, शौकी लाल चौैहान, मिट्ठुमुड़ा राजीव नगर, मंगलराम डनसेना सोनूमुड़ा, हरिनारायण यादव सोनूमुड़ा, आरके मसीह सोनूमुड़ा, महिलानी कबीर चैक छातामुड़ा, रमेश प्रसाद केंवट कबीर काॅलोनी समेत कुल 15 लोगों पर विभाग ने धारा 138 तहत कर्रवाई कर लाइनें काट दी।
नियमानुसार संबंधित क्षेत्रों के थानों में एफआईआर तक कराई जाएगी।