पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिग्री कालेज में संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष के खिलाफ उतरे मैदान पर

डिग्री कालेज में संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष के खिलाफ उतरे मैदान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| डिग्री कॉलेज में मंगलवार की सुबह छात्र संघ के अध्यक्ष के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। काफी संख्या एकत्रित हुए छात्रों ने कॉलेज परिसर नारेबाजी कर अध्यक्ष का खुला विरोध किया। इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पर कामचोरी, ड्रामेबाजी छात्रहित को दरकिनार कर स्वयं का स्वार्थ साधने का आरोप तक लगाया है।
हाल ही में छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए शिव कुमार राठिया के सौतेले व्यवहार पर पदाधिकारी छात्रों का गुस्सा फूटा। उन्होंने कक्षाएं छोड़ कर कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। पूरे कॉलेज परिसर में सुबह 12 के बाद एकाएक छात्रों की भीड़ जमा हो गई। सभी बैनर पोस्टर लेकर प्राचार्य कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे।
विरोध कर रहे छात्रों की आवाज सुनते ही कॉलेज के प्रोफेसर प्राचार्य अपने कार्यालय से बाहर आए, और छात्रों को किसी तरह शांत कराया। प्रबंधन संघ के पदाधिकारियों ने राठिया को प्राचार्य कार्यालय के समक्ष आने का न्यौता भेजा, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फोन करने पर उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कॉलेज के छात्रों अन्य पदाधिकारियों के मुताबिक अध्यक्ष बनने के बाद शिव राठिया ने कॉलेज के छात्रों के हितों को दरकिनार कर मीडिया में लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की। संघ में इसके अलावा उपाध्यक्ष, सचिव सहसचिव तक शामिल हैं जिन्हें नजर अंदाज कर बिना सहमति के अपनी मनमानी कर रहा है।

स्वार्थ के लिए काम
''अध्यक्षअपने स्वयं के स्वार्थ के लिए काम कर रहा है। उसे छात्र हित के कोई लेना देना नहीं है। होता तो संघ के सदस्यों की बिना सहमति के अपने फैसले नहीं करता।'' रिचा अग्रवाल, सहसचिव
छात्रहित के विपरीत
''अध्यक्षअपनी महत्वाकांक्षा काे पूरा करने बिना किसी की सहमति के अकेले ही फैसला ले रहे है। यह छात्रहित के विपरीत है। इसके माध्यम से केवल मीडिया में बने रहना चाहते हैं। प्रियंका द्विवेदी, सचिव
छात्र संघ का मामला है
''यह छात्र संघ का मामला है संघ के पदाधिकारियों में थोड़ी सामंजस्य की कमी है। छात्रों ने इसी का विरोध करते हुए अध्यक्ष का विरोध किया है। छात्रों से बात करे तो बेहतर होगा। रही बात अधिकार क्षेत्र की तो उसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। संघ के बहुमत के हिसाब से सदस्य चुने गए हैं।'' डॉअतुल श्रीवास्तव, डिग्रीकॉलेज

प्राचार्य के नाम पर छात्रों से लिया हस्ताक्षर
छात्रोंके मुताबिक प्राचार्य की अनुमति बताकर आवेदन पर छात्रों के हस्ताक्षर शिकायत पत्र में ले लिया। अब तक कुल दो बार राठिया कलेक्टर से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पहली बार उसने संसाधनों की मांग रखी तो दूसरी बार इन्हीं समस्याओं समेत छात्रसंघ पर अधिकार क्षेत्र को लेकर प्राचार्य की शिकायत की है।
शिकायत के बाद हंगामा: कॉलेज में छात्रसंघ के अधिकार क्षेत्र को लेकर एक दिन पहले अध्यक्ष राठिया ने कुछ छात्रों के साथ मिलकर जनदर्शन में कलेक्टर से प्राचार्य डॉ अतुल श्रीवास्तव की शिकायत कर दी थी। इसके ठीक दूसरे दिन यह हंगामा होना किसी के गले ने नीचे नहीं उतर रहा है।