पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सिलेंडर फटने के मामले में अजय कबाड़ी गिरफ्तार

गैस सिलेंडर फटने के मामले में अजय कबाड़ी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|छातामुड़ा स्थितकबाड़ दुकान में तीन दिन पहले एकाएक गैस सिलेंडर फट जाने से वहां काम करने वाले पांच कर्मचारियों के घायल होेने के मामले में जूटमिल चौकी पुलिस मंगलवार को कबाड़ गोदाम के मालिक अजय सिंह कबाड़ी को धारा 308 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार की सुबह अजय सिंह पिता श्रीनाथ सिंह 42 वर्ष निवासी कालिंदी कुंज जूटमिल के छातामुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में एक गैस सिलेंडर फट गया था। हादसे में वहां काम करने वाले पांच मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें से दो मजदूरों की हालत अधिक गंभीर होेने के कारण उनका रेफर भी किया गया है। वहीं तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। कबाड़ गोदाम मालिक द्वारा लापरवाही बरतने की वजह से यह हादसा हुई। लिहाजा कबाड़ गोदाम मालिक अजय सिंह के खिलाफ धारा 308 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।