- Hindi News
- नान के गोदाम में छापा, देर रात तक अधिकारी दस्तावेज को खंगालते रहे
नान के गोदाम में छापा, देर रात तक अधिकारी दस्तावेज को खंगालते रहे
रायगढ़| चावलसंग्रहण भ्रष्टाचार के संबंध में गुरूवार को एसीबी की एक टीम ने जूट मिल कालिंदी कुंज स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में दबिश देकर देर रात तक छापामार कार्रवाई की। रात 10 बजे तक एसीबी टीम की कार्रवाई जारी थी। टीम में पांच से छह सदस्य शामिल थे। हालांकि यह टीम के छापे को पूरी तरह से गोपनीय रखा। जांच में क्या-क्या गड़बड़ी मिली। इसे सार्वजनिक नहीं किया गया।
दरअसल, गुरुवार को एसीबी की टीम ने प्रदेश की राजधानी रायपुर अवंति बिहार स्थित हेड ऑफिस समेत मैदानी इलाकों में नान के चावल संग्रहण केन्द्रों में भ्रष्टाचार के संबंध में मिली शिकायत पर आकस्मिक छापा मारा, जहां कई लाख रुपए का गड़बड़झाला मिला। इसके बाद एसीबी ने पूरे प्रदेश के लिए 29 टीमें बनाई, जिसमें एक टीम रायगढ़ पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। रायगढ़ के अलावा अंबिकापुर, सूरजपुर, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव एवं जगदलपुर में भी तलाशी कार्रवाई की गई हैं, जो देर रात तक जारी है सूत्रों की माने तो रायगढ़ नान विभाग में छापा मारने वाली टीम में 5 से 6 सदस्य शामिल थे। जिन्होंने देर रात तक नागरिक आपूर्ति निगम के दफ्तर में कार्रवाई की।