पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी की ठोकर से युवक गंभीर इलाज के लिए रायगढ़ रैफर

मालगाड़ी की ठोकर से युवक गंभीर इलाज के लिए रायगढ़ रैफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर, कमर, पैर में आई हैं गंभीर चोटें

भास्करन्यूज | खरसिया

चलतीहुई मालगाड़ी के नीचे आकर युवक ने जान देने की कोशिश की उसके सिर कमर पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक के जेब में अनुभव प्रमाण पत्र मिला है, जिसमें प्रमोद शर्मा निवासी रायगढ़ लिखा हुआ है।

घायल को इलाज के लिए पहले खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायगढ़ रैफर कर दिया गया है। हादसे के कारण रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी लगभग 1 घंटे तक खड़ी रही, जिससे दोनों ओर आवागमन घंटों बाधित रहा। 12 फरवरी को देर शाम रेलवे क्रासिंग के पास रायगढ़ की ओर से रही मालगाड़ी अभी रफ्तार पकड़ ही रही थी कि उसके नीचे एक युवक घुस गया। ट्रेन की ठोकर से पटरियों के बीच ट्रेन के नीचे तड़पने लगा। ऐसे में ड्राइवर ने मालगाड़ी रोक दी। तब लोगों की मदद से बाहर खींचा गया और 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से खरसिया के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। युवक के सिर, कमर, पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। खरसिया अस्पताल में पदस्थ डा. नवीन अग्रवाल ने युवक का प्राथमिक इलाज किया। मौके पर पहुंचे एएसआई पांडे ने बताया कि युवक की जेब से एक अनुभव प्रमाण पत्र मिला है, जो प्रमोद शर्मा पिता नरेन्द्र शर्मा निवासी रायगढ़ का है।

इसमें लिखा है कि 2004 से 2008 तक उसने खरसिया वन विभाग में तेंदूपत्ता गोदाम में सुरक्षा श्रमिक के रुप में कार्य किया है। प्रमाण पत्र से मिली जानकारी के अाधार पर वन विभाग के सूत्रों से रायगढ़ एवं खरसिया वन विभाग को जानकारी दे दी गई है।