पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साल भर से बहला फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

साल भर से बहला-फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| एकसाल तक नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण कर उसे मां बनाने वाले आरोपी मामले को दबाने के लिए धमकाने वाली आरोपी की मां के खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर निवासी आशुतोष ने अपने करीबी नाबालिग लड़की को बहला फूसला कर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसके बच्चे को भी मार डाला। घटना के बाद जब पीडि़ता ने आरोपी की मां को आप बीती बताई तो उसे धमकाते हुए चुप रहने की नसीहत दी थी। पीड़िता की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तो उसकी शिकायत चाइल्ड लाइन से की। जिसके बाद चक्रधर नगर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी आशुतोष सूपकार और उसकी मां बिंदिया सुपुकार के खिलाफ धारा 376, 34 और पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।