पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला आयुर्वेद अधिकारी खुदकुशी मामले में नहीं मिला ठोस सुराग

जिला आयुर्वेद अधिकारी खुदकुशी मामले में नहीं मिला ठोस सुराग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़|जिला आयुर्वेदअधिकारी द्वारा खुदकुशी करने के मामले में चक्रधर नगर पुलिस की जांच में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अब मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने के अलावा सुसाइडल नोट के हैंडराइटिंग मिलान करेगी ताकि खुदकुशी करने का राज सामने सकें। बहरहाल मृतिका अधिकारी के परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव चले जाने से पुलिस उनके परिजनों का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। उनके वापस रायगढ़ लौटने के बाद पूछताछ करने की बात कही जा रही हैं। चार दिन पहले जिला आयुर्वेद अधिकारी निशी राठिया ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली थी।



उनकी लाश चक्रधर नगर रेलवे क्रासिंग के समीप मिली थी। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें मृतिका द्वारा अपने दफ्तर के काम को पूरा नहीं कर पाने की वजह से यह कदम उठाने और इसमें परिजनों का कोई दोष नहीं होने की बात लिखी गई थी। आरंभिक जांच में पुलिस द्वारा तीन अधिकारियों के अलावा उनके ड्राइवर का बयान दर्ज किया गया है। इसके अलावा उनके ऑफिस के आलमारी को सील कर दिया गया है ताकि मामले में कुछ साक्ष्य मिल सकें। बहरहाल पुलिस की अब तक जो जांच हुई है। इसमें किसी प्रकार का कोई क्लू नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिरकार मृतिका अधिकारी को किस प्रकार के काम का टेंशन था जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।