पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधीक्षिका के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में क्राइम बांच जुटी

अधीक्षिका के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगालने में क्राइम बांच जुटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़| चक्रधरबाल सदन के बर्खास्त अधीक्षिका का मोबाइल कॉल डिटेल खंगालने नंबरों को ट्रेस करने के लिए क्राइम ब्रांच के पास पहुंच चुका है। टीम द्वारा कॉल डिटेल खंगालने मोबाइल ट्रेस होने के बाद पूरी सच्चाई सामने जाएगी। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चक्रधर बाल सदन इन दिनों बर्खास्त अधीक्षिका प्रिया गुप्ता की मोबाइल का छात्राओं द्वारा 20 घंटे मोबाइल टेपिंग को लेकर सुर्खियों में छाया है। पूरे मामले की तस्दीक के लिए एसपी रायगढ़ द्वारा अजाक डीएसपी मोनिका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पांच महिला अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिसकी जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को अनाथालय के कुछ छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद शनिवार को अधीक्षिका के मोबाइल के नंबर ट्रेस करने के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।



इस कार्रवाई से सभी दोषियों के नाम उजागर हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो नाबालिग अनाथ छात्रों की अस्मत का सौदा करने वाले सौदागरों के एक एक नाम सामने जाएगा।